ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
उत्तरप्रदेश

भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी, पकड़ने के लिए पानी में कूद गए सिपाही; एक कांस्टेबल की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की. साथ ही उन्होंने हवाई फायरिंग भी की. इस मामले पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को नहर में कूदना पड़ा. लेकिन नहर में बदमाशों को पकड़ने के लिए कूदे एक सिपाही की मौत हो गई. ये पूरा मामला थाना कोतवाली शहर के चक्कर चौराहे का है. बताया जा रहा है कि यहां स्विफ्ट कार सवार बदमाश और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया था.

विवाद होने के बाद कार सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी. ये मामला शुक्रवार रात साढे नौ बजे का है. वहीं फायरिंग की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए. फरार बदमाशों का पुलिस पीछा कर रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने अपनी कार गंज राजवाहे की ओर मोड़ दी. फिर गांव सालमाबाद भरेरा के पास उनकी कार एक विद्युत पोल से टकरा गई और नहर में जा गिरी.

कार के नहर में गिरते ही बदमाशों को पकड़ने के लिए डायल 112 के सिपाही मनोज कुमार और गंगाराम नहर में कूद गए. टक्कर की वजह से विद्युत पोल का तार टूटकर भी नहर में गिर गया, जिससे नहर में करंट आ गया. करंट लगने से दोनों बदमाश और दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी और थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद सभी घायलों को नहर से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया.

एक पुलिसकर्मी की हुई मौत

इलाज के दौरान सिपाही मनोज कुमार की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है. बिजनौर के एसएसपी अभिषेक झा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में नहर में आ रहे करंट से सिपाही मनोज और गंगाराम घायल हो गए. सिपाही मनोज की मौत हो गई. वहीं बदमाश नीरज भी घायल हुआ है. अस्पताल में बदमाश से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि एक अन्य बदमाश की भी तलाश पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button