ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मध्यप्रदेश

पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया. शिक्षिका को शुक्रवार को सस्पेंड किया गया. शिक्षिका का नाम शहनाज परवीन है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की शिक्षिका शहनाज परवीन को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने सस्पेंड किया है. शहनाज परवीन ने चार दिन पहले अपने फेसबुक से पाकिस्तानी सेना के पक्ष में एक वीडियो शेयर किया था.

शिक्षिका वीडियो में पाकिस्तानी सेना के सलामती की दुआ मांग रही थी. 13 मई को आष्टा एसडीएम स्वाति मिश्रा को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने जांच करने के लिए कहा था. इसके बाद एसडीएम स्वाति मिश्रा ने जांच करके शुक्रवार को को रिपोर्ट दी. उसके बाद यह कार्रवाई की गई. शिक्षिका शहनाज परवीन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में वीडियो पोस्ट कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन किया है.

इसे कदाचार माना गया है. इसलिए शिक्षिका को धारा 163 और अन्य नियमों के तहत सस्पेंड किया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका शहनाज परवीन सिहोर के जावर की रहने वाली है. उसने पाकिस्तान के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो वायरल हो गया. फिर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. इसके बाद इस मामले की चर्चा की जाने लगी. वीडियो शेयर करने के लिए शिक्षिका की जमकर आलोचना भी की गई. इसके बाद जैसे ही शिक्षा विभाग तक वीडियो शेयर करने मामला पहुंचा. जांच के बाद एक्शन लेते हुए शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया.

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों से हमेशा ये उमीद की जाती है कि वो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त नहीं होंगे और इससे दूर रहेंगे. ऐसे में अब ये देखना होगा कि शिक्षिका पर आगे और कौनसा एक्शन लिया जाता है.

Related Articles

Back to top button