ब्रेकिंग
Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द...
मध्यप्रदेश

इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?

मध्य प्रदेश के इंदौर के खूडेल थाना क्षेत्र में फिल्म ‘दृश्यम’ की तरह एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद उसकी लाश को एक तालाब में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया, लेकिन घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने इस पूरे ही मामले में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी रोहित और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पकड़े गए आरोपी रोहित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विशाल की बहन से उसका अफेयर था, जिसके चलते विशाल ने रोहित को धमकी दी थी कि अगर वह और उसकी बहन के नजदीक दिखा तो उसे मार देगा.

रोहित ने विशाल को रास्ते से हटाने के लिए फिल्म ‘दृश्यम’ की तरह उसकी हत्या कर दी. जिस तरह से ‘दृश्यम’ में अजय देवगन हत्याकांड की घटनाओं का अंजाम देने के बाद लाश को ठिकाने लगाता है. उसी तरह आरोपी रोहित ने सबसे पहले युवक को मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान रोहित के साथ उसका दोस्त विक्रम भी मौजूद था. विशाल के आते ही रोहित और विक्रम ने मिलकर विशाल से झगड़ा किया और अपने पास मौजूद पिस्तौल से विशाल पर फायरिंग कर दी.

गड्ढे में लाश को दफना दिया

इसमें विशाल की मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने खूडेल थाना क्षेत्र में मौजूद एक तालाब के नजदीक गड्ढा खोदा और उसमें विशाल की लाश को दफना दिया गया. यही नहीं उन्होंने विशाल के मोबाइल से विशाल के परिजनों को मैसेज भी कर दिया कि वह कुछ दिनों के लिए सांवरिया सेठ घूमने जा रहा है और उसके बाद उस फोन को सांवरिया सेठ जाने वाली बस में रख दिया.

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

इसके बाद जब काफी दिनों तक विशाल घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत खूडेल पुलिस में की. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मृतक को चिन्हित किया, लेकिन उसकी लोकेशन कई जगहों पर आई. इसी दौरान पुलिस को कुछ लोगों ने बताया की घटना वाले दिन विशाल रोहित से मिलने के लिए गया हुआ था. इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया. जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा कर दिया.

रोहित और उसका साथी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया. जिस जगह पर आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को गड्ढे में दफनाया था. वहां से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के अस्पताल भेजा है और पूरे ही मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button