ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पेड़ काटने पर हत्या का केस… थाने पहुंचकर लोगों ने की मांग, जमकर किया हंगामा

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पेड़ काटने पर पूरी कॉलोनी हत्या का मामला दर्ज कराने पहुंच गई. पूरी कॉलोनी के लोग पेड़ काटने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंच गई और हत्या का केस दर्ज कराने की मांग करने लगे. लोगों ने पेड़ काटे जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया. कॉलोनी वाले इस पेड़ की देखभाल करते थे.

ये मामला भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी का है. यहां 4 साल पहले पीपल का एक पौधा लगाया गया था. कॉलोनी के रहने वाले लोग ही उस पीपल के पौधे की देखभाल करते आ रहे थे. अब जब ये पौधा पेड़ बन रहा था, तभी किसी ने इस पीपल के पेड़ को काट दिया. जब लोगों ने पीपल का पेड़ कटा हुआ देखा तो हंगामा खड़ा हो गया. कॉलोनी के लोगों के अंदर पेड़ काटे जाने पर आक्रोश है.

पेड़ काटना भी मानव हत्या

पेड़ काटे जाने के बाद पूरी कॉलोनी के लोग जमा हुए और कटारा हिल्स थाने पहुंच गए. सभी ने थाने में पहुंचकर आवेदन दिया. कॉलोनी के लोगों ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. बागमुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि एक जीवित ऑक्सीजन देने वाले पेड़ को काटना भी मानव हत्या की तरह ही है. इसके साथ ही कहा गया कि पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को भी ज्ञापन सौंपकर पेड़ काटने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी.

हत्या का मामला दर्ज किया जाए

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पेड़ों की कटाई को मानव हत्या से बड़ा अपराध बताया है. यहां पीपल का पेड़ काटकर उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का भी एक उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि वहां एक ट्रक ने पेड़ को नुकसान पहुंचाया था. ऐसे में ट्रक चालक के ऊपर केस दर्ज किया गया था. इसलिए पीपल का ये पेड़ काटने जाने पर भी हत्या का मामला दर्ज किया जाए.

Related Articles

Back to top button