ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

देश में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन: 5 करोड़ गरीबों को खाना खिलाएंगे BJP कार्यकर्त्ता

देश में लॉकडाउन का गुरुवार को दूसरा दिन है। इसी बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 600 के पार हो गए हैं और 12 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। बुधवार को लॉकडाउन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लोगों को समझाने में कि उनके घर रहने में ही भलाई है। लॉकडाउन से खासकर गरीब तबके के लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि रोजगार ठप्प हो गए हैं और लोगों को खाने की काफी दिक्कत हो रही है। जो लोग दिहाड़ीदार है उनके पास चीजों की काफ किल्लत हो रही है।

ऐसे संकट में में भाजपा ने गरीब तबके लिए बड़ा फैसला लिया है। भाजपा गुरुवार से हर रोज 5 करोड़ गरीब लोगों को खाना खिलाएगी, इसके लिए पार्टी देशभर में 1 करोड़ कार्यकर्त्ताओं की पहचान करेगी जो गरीबों तक खाना पहुंचाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों से इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्त्ता 5 गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान खाना खिलाएगा।

जेपी नड्डा ने बैठक में कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ता देशभर में लॉकडाउन के दौरान पांच करोड़ गरीबों को खाना खिलाएंगे। उन्होंने ऑडियो व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button