ब्रेकिंग
Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला?
मध्यप्रदेश

‘तू पेन चोर है…’ 9वीं क्लास के छात्र पर लगा था आरोप, 2 साल बाद मर्डर कर लिया बदला; दिल दहला देगी कहानी

मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले की पुलिस ने 13 दिन पहले बहुती जलप्रपात में मिले नाबालिग के कंकाल की गुत्थी सुलझा ली है. इसी के साथ पुलिस ने वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि नाबालिग के एक हमउम्र दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. इस वारदात से ज्यादा सनसनीखेज वारदात की वजह है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है.

पुलिस के मुताबिक पिछले महीने पथरहा गांव में रहने वाला 16 वर्षीय सुधीर 9 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी खूब खोजबीन की, पुलिस में भी शिकायत दी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना के ठीक एक माह बाद 9 मई को सूचना मिली कि बहुती जल प्रपात में एक शव कंकाल रूप में पड़ा है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों से उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इसमें पता चला कि हत्या के बाद शव को जल प्रपात में फेंका गया है.

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

चूंकि घटना का ना कोई चश्मदीद था और ना ही कोई सबूत मिले. ऐसे में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मैन्यूअल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच को आगे बढ़ाया. इस दौरान पुलिस को सुराग मिला कि लापता होने के दिन सुधीर गांव के ही शमशाद मोहम्मद के साथ देखा गया था. इस इनपुट पर पुलिस ने शमशाद को उठाया और थाने में पूछताछ की. इसमें वह बहुत जल्दी ना केवल टूट गया, बल्कि वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

हैरान कर देगी वारदात की वजह

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुधीर और शमशाद एक ही साथ नौंवी कक्षा में पढ़ते थे. दो साल पहले सुधीर का पेन खो गया था और उसने शमशाद पर चोरी का आरोप लगा दिया. इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई भी हुई थी. हालांकि बाद में समझौता हो गया और दोनों एक बार फिर से गहरे दोस्त बन गए. चूंकि शमशाद के मन में दो साल पहले लगे पेन चोरी के आरोप में हुए अपमान की टीस थी और वह वह बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था. इसलिए उसने साजिश रची और खेलने के बहाने सुधीर को जल प्रपात ले गया, जहां इस वारदात को अंजाम दिया.

Related Articles

Back to top button