ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

लॉकडाउन के बाद भी फैल सकता है कोरोना वायरस, WHO ने बताया कैसे

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत द्वारा उठाए कदम सराहनीय है लेकिन सिर्फ लॉकडाउन लागू करके इससे नहीं बचा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार लोगों को राकने का फैसला अच्छा है, लेकिन इससे संक्रमण से बचने का समय मिलेगा या नहीं, ये नहीं कहा जा सकता। यानी की लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी कोरोना वायरस फिर से उभर सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष ट्रेडोस ने कहा कि भारत में अभी जो कुछ भी हो रहा है, हम उसकी तारीफ करते हैं। क्योंकि इस समय यह बेहद जरूरी है कि कोरोना वायरस के फैलने से पहले ही हम उसे खत्म कर दें। भारत का शुरूआती कदम कोरोना वायरस को दबाने और नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा लेकिन अगर जल्द ही जरूरी उपाय न किए गए तो उससे निकलना कठिन हो सकता है।

डॉक्टर रेयान ने आगाह करते हुए कहा कि अगर कोरोना फिर से वापस आता है तो यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि हमारे पास अवसर बहुत कम हैं। डॉक्टर उन्होंने देश की क्षमताओं का विस्तार करने पर जोर देते हुए कहा कि भारत उन सभी चीजों को कर रहा है, लेकिन अगले चरण को टालने के लिए अन्य कई विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। आपके पास ऐसे केस को खोजने के लिए एक प्रणाली होनी चाहिए, आपको टेस्ट करना होगा। साथ ही आपको इलाज और आइसोलेट करने की अपनी क्षमता बढ़ानी होगी।

दरअसल, लॉकडाउन से पहले कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर एक खास वर्ग की भीड़ देखी गई। ये सभी लोग कोरोना के डर से अपने गांव और शहर लौट रहे थे। ऐसे में इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण भारत के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो  भारत अभी कोरोना के महामारी बनने से मात्र दो कदम पीछे हैं और जिस तरह के आसार बन रहे हैं उन्हें देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत लॉकडाउन का निर्णय लेने में लेट हो गया। अच्छा होता कि यह फैसला एक सप्ताह पहले लिया जाता ताकि ये ग्रामीण भारत में पहुंचने से रुक जाता।

Related Articles

Back to top button