ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना जैसी महामारी के बचाव के लिए अपनी लोकसभा गुरदासपुर के सेहत विभाद को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रसार को नियंत्रित करने की देशभर में कोशिशें की जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में लॉकडाउन का एलान किया। 21 दिनों तक लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गयी है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के ज़रिए वायरस के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। ऐसे वक़्त में उन सेलेब्स की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है जो सियासत से भी जुड़े हुए हैं। सनी देओल भी ऐसे ही सेलेब हैं, जो नेता भी बन चुके हैं।

सनी पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। सनी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की कोरोना वायरस से मदद करने के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। सनी ने यह रकम अपने सांसद कोटे से आवंटित की है। सनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- कोरोना जैसी महामारी के बचाव के लिए अपनी लोकसभा गुरदासपुर के सेहत विभाद को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसलिए मैं अपने एमपी लैंड से 50 लाख रुपये का फंड रिलीज़ करता हूं, ताकि अपना हलका गुरदासपुर को इस महामारी से निपटने में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Sunny Deol

@iamsunnydeol

करोना जैसी महामारी के बचाव के लिए अपनी लोकसभा गुरदासपुर के सेहत विभाग को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसलिए मैं अपने एमपी लैंड से ₹5000000 का फंड रिलीज करता हूं ताकि अपना हलका गुरदासपुर को इस महामारी से निपटने में किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े

2,369 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

पंजाब में कोरोना वायरस के 29 केस निकल चुके हैं। इससे पहले सनी देओल ने अपने लोकसभी क्षेत्र के लोगों से गुज़ारिश की थी कि वो घर में ही रहें और कोरोना वायरस से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें। राज्य सरकार ने कोरोनो के प्रसार को रोकने के लिए कर्फ़्यू लगा दिया था।

Sunny Deol

@iamsunnydeol

मेरा सभी लोकसभा क्षेत्र के निवासियों से निवेदन है कृपया प्रशासन की हिदायत का पालन करे,बिना जरूरत के घर से बाहर ना निकले ताकि हम और समाज स्वस्थ रह सकें।

Twitter पर छबि देखें
205 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ देशभर में जंग जारी है और 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिना ज़रूरत के बाहर ना निकलने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button