ब्रेकिंग
GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प...
उत्तरप्रदेश

‘सुनो जी! कब आओगे…’, शादी के दिन दूल्हे ने मारा ऐसा बहाना, फूट-फूट कर रोने लगी दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को लक्ष्मी नाम की युवती की शादी होनी थी. लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. लक्ष्मी की शादी रामनगर क्षेत्र के बिठौरा निवासी लवलेश से तय हुई थी. दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी. लेकिन विवाह के दिन लवलेश ने बीमारी का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया.

मामला सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव का है. परिवार वालों ने बताया कि लड़के वालों ने एक लाख रुपये और एक अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की थी.

लक्ष्मी के पिता साहब दीन ने बताया कि उन्होंने महीनों से शादी की तैयारियां की थीं. रिश्तेदार पहुंच चुके थे, साज-सज्जा और खान-पान की व्यवस्था पूरी थी. बेटी के हाथों में मेहंदी भी रच चुकी थी. लेकिन जब बरात नहीं पहुंची तो परिवार ने संपर्क किया. जवाब मिला-दूल्हे की तबीयत खराब है. दुल्हन ने भी तब दूल्हे को फोन मिलाया और पूछा- सुनो जी! कब आओगे? दूल्हे ने कहा- मैं बारात नहीं ला सकता. बीमार हूं.

दुल्हन के परिवार को हुआ शक

जब लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो लवलेश को एक बेड पर लेटाया गया था. लेकिन उसकी हालत सामान्य थी. उन्हें शक हुआ कि यह सिर्फ एक बहाना है ताकि शादी टाली जा सके. इस पूरे घटनाक्रम के बाद रात में पुलिस को सूचना दी गई. पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तीन बहनों में सबसे छोटी लक्ष्मी के सपनों का महल एक ही दिन में ढह गया. पूरे परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार अब इंसाफ के लिए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहा है. सवाल ये है क्या दहेज के भूखे ऐसे लोगों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी. क्या लक्ष्मी को इंसाफ मिलेगा?

Related Articles

Back to top button