खेल
कोविड-19: P V सिंधु का बड़ा फैसला, आंध्र और तेलंगाना को 5-5 लाख रूपए दिए

नई दिल्ली: विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोषों में पांच पांच लाख रूपए दिए हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
भारत में 600 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 13 जानें जा चुकी हैं जिससे देश भर में 14 अप्रैल पर लॉकडाउन है। सिंधु ने ट्वीट किया, ‘मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दे रही हूं।’ रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधु का अपनी रैंकिंग के आधार पर तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है । तोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिये गए हैं ।





