ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
मनोरंजन

Coronavirus Lockdown के बीच क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की मंगेतर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, तेजी से हो रही वायरल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिसकी वजह से कोई भी बाहर नहीं लिकलेगा। सेलेब्स भी क्वारंटाइन को अपनों के साथ एंज्वॉय कर रहे हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस फेम नताशा स्तानकोविक ने भी अपने मंगेतर के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ क्वारंटाइन में समय बिताया। दोनों को इस वक्त क्वारंटाइन में एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। क्वारंटाइन में बीते रोमांटिक पलों की तस्वीर नताशा ने सेाशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी मंगेतर नताशा सगई के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वहीं अब नताशा ने क्वारंटाइन में वक्त बिताते हुए हार्दिक संग अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीरें में दोनों बेहद ही रोमांटिक अदांज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा- #stayhomestaysafe #quarantine @hardikpandya93…

बता दें कि नताशा-हार्दिक की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर में दोनों के साथ उनका पेट डॉग भी नजर आ रहा है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ही इस डॉग को बेहद प्यार करते हैं। तस्वीर में नताशा और हार्दिक की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

गौरतलब है कि दोनों ने इसी साल 1 जनवरी को गुपचुप तरीके से सगाई की थी। सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद दोनों के फैंस हैरान रह गए थे। दोनों ने बीच समंदर दुबई में क्रूज पर बेहद ही रोमांटिक तरीके से सगई की थी। सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमक वायरल हुई थीं।

बता दें कि दोनों के अफेयर में होने की खबरें काफी पहले से चल रही थीं।  मगर सगाई की तस्वीरों ने उनके रिलेशन पर मुहर लगा दी थी। हार्दिक पांड्या ने नताशा संग सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘मैं तेरा, तू मेरी जान, सारा हिंदुस्तान, 01.01.2020 #engaged…

जानकारी के लिए बता  दें कि नताशा कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स कर चुकी हैं। नताशा को फेम सुपरहिट सॉन्ग डीजे वाले बाबू गाने से मिली थी। नताशा एक बेहतरीन डांसर हैं। इस साल नताशा ने ससुरालवालों के साथ होली सेलिब्रेट की थी।

Related Articles

Back to top button