ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी तस्कर गिरफ्तार, पेट से निकली 8.6 करोड़ की कोकीन

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोके गए युगांडा के एक नागरिक के पेट से गोलियों में 886 ग्राम कोकीन जब्त किया गया है. सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि युगांडा का नागरिक 24 और 25 की रात को मुंबई पहुंचा था और पूछताछ के दौरान असहज दिखा जिसके बाद उस पर संदेह बढ़ गया.

बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि उसने पीले रंग की गोलियां निगल ली हैं. अधिकारी के अनुसार सर्जरी करके उसके पेट से गोलियां निकाली गईं, जिनमें 8.66 करोड़ रुपए मूल्य का 886 ग्राम कोकीन मिला. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.

कैसे पकड़ा गया विदेशी तस्कर?

पूछताछ के दौरान यात्री के व्यवहार में घबराहट और बेचैनी देखी गई. शक के आधार पर उसकी गहन जांच की गई और मेडिकल जांच में यह सामने आया कि उसने कई पीले रंग की गोलियां निगली थीं. बाद में डॉक्टरों की निगरानी में की गई प्रक्रिया के दौरान 28 मई को पंचनामा के तहत यात्री के शरीर से कुल 866 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद किया गया.

जांच कर रहा कस्टम विभाग

जब्त किए गए मादक पदार्थ की इंटरनेशनल मार्केट में अनुमानित कीमत 8 करोड़ 66 लाख रुपए बताई जा रही है. यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. यह कार्रवाई कस्टम विभाग की सतर्कता और प्रोफाइलिंग तकनीकों की सफलता को दर्शाती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी के प्रयासों पर लगातार लगाम लगाई जा रही है.

5.75 किलोग्राम सोना जब्त

इससे एक हफ्ते पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5.75 किलोग्राम सोना जब्त किया था. इस जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब 5.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह कार्रवाई 17 मई को की गई और दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Related Articles

Back to top button