ब्रेकिंग
US Air Power in Crisis: यमन में F-15 क्रैश और MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा तकनीक की साख पर उठ... FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ... Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ...
पंजाब

पंजाब में 31 मई शाम 6 बजे बजेंगे खतरे के सायरन, अभी-अभी आई बड़ी Update

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को शाम 6 बजे करवाई जाएगी। इसी संबंध में सिविल डिफेंस रूल्स 1968 की धारा 19 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की पश्चिमी सरहद से लगे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरी सिविल डिफेंस अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ करवाने का फैसला लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों/स्थानों पर आपातकालीन/महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर ब्लैकआउट से संबंधित सभी अभ्यास किए जाएंगे और हवाई हमले के सायरन बजाए जाएंगे।

पहले 7 मई को हुई थी मॉक ड्रिल
इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। इस ड्रिल में नागरिकों को हमले के दौरान अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। देश में इससे पहले ऐसी मॉक ड्रिल वर्ष 1971 में करवाई गई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। उस समय यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान की गई थी।

Related Articles

Back to top button