ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
पंजाब

Mock Drill से पहले Jalandhar में सुनाई दिए जोरदार धमाके, दहशत में लोग

जालंधर:  जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज तड़के सुबह करीब 3:50  पर शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। उक्त वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्ठि नहीं करता।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उक्त  धमाके की आवाज बस स्टैंड और ज्योति चौक (भगवान वाल्मीकि चौक) के आसपास के इलाकों में सुनी गई।  कई लोग नींद में थे, लेकिन अचानक तेज़ आवाज़ से जाग उठे और सोशल मीडिया पर भी इस बारे में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे मॉक ड्रिल से पहले धमाके बता रहे है तो कोई गैस पाइप लाइन से जुड़ी गड़बड़ी या आसमान में कोई गतिविधि से जोड़ रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह आवाज़ किस वजह से थी। कहा जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर किसी को कोई पुख़्ता जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस थाने में सूचित करें।

Related Articles

Back to top button