ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
पंजाब

पेपर देने आए हैड कांस्टेबल का हैरान कर देने वाला कारनमामा, रंगे हाथों गिरफ्तार

बठिंडा विजय : पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिश्वत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला फिल्लौर से सामने आया है। पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में चल रहे एक पेपर दौरान बठिंडा के हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद को पेपर में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह घटना बीती 29 मई की है जिसके बाद उसे बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स मुकम्मल पास किए वापिस भेज दिया गया है।

पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के डी.एस.पी. इंडोर की तरफ से जारी एक पत्र के अनुसार बीती 29 मई को इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स जिला काडर के पंजाब पुलिस रूलस एवं पुलिस स्टेशन फंकशनिंग विषय की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में बठिंडा पुलिस का हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद भी मौजूद था। जोकि इस विषय के साथ संबंधित पर्ची के साथ पकड़ा गया। उक्त पत्र में बताया कि उक्त हैंड कांस्टेबल ने अनउचित तारीके के साथ उक्त पर्ची का उपयोग करके पीटीसी मैन्यूल के चेपटर नंबर 04 के पैरा नंबर 4.3 -1 और इस अकादमी द्वारा दिए गए आदेशों की उल्लंघन की है जिसके चलते उक्त हैंड कांस्टेबल ने ऐसा करके पुलिस अनुशासन की उल्लंघना की है।

उक्त पत्र में लिखा गया कि उक्त हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद को बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स मुकम्मल किए, उसे जिला बठिंडा में वापिस भेजा जाता है। उक्त आदेश को डायरेक्टर पीपीए की प्रवानगी के बाद जारी किया गया है। फिल्लौर अथारिटी ने उक्त पत्र को डायरेक्टर जनरल पुलिस ट्रेनिंग शाखा पंजाब, सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को उक्त हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद के खिलाफ विभागीय कारवाई के लिए, कमांडट कम डिप्टी डायरेक्टर इंडोर एवं आउटडोर पीपीए फिल्लौर, डीएसपी इंडोर आउटडोर पीपीए फिलौर, सीडीआई एवं सीएलआई पीपीए फिलौर, इंचार्ज एग्जामीनेशन ब्रांच पीपीए फिल्लौर को भेजा गया।

Related Articles

Back to top button