ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
पंजाब

बड़ी वारदात से दहला पंजाब, गोलियों से भूना युवक

अमृतसर: अमृतसर के वेरका इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां हाल ही में हुए एक विवाद के राजीनामे के लिए बुलाए गए 27 वर्षीय युवक कुलदीप की हत्या कर दी गई। इस बारे में बात करते हुए मृतक के चाचा सुखदेव सिंह राजू ने बताया कि उसके भतीजे के साथ कुछ युवकों ने विवाद के बाद राजीनामे की बात कही और मक्खन के ढाबे पर बुलाकर गोलियां मार दी। उसके सीने और पेट में 6 गोलियां लगी हैं। इस संबंध में हम पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं।

इस मौके पर पहुंचे ए.सी.पी. ईस्ट शीतल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मक्खन ढाबे पर एक युवक को गोलियां मार दी गईं है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक कुलदीप सिंह गोपी को समझौते के तहत ढाबे पर बुलाया गया था और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button