ब्रेकिंग
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से... लुधियाना बिजली विभाग में बड़ा घपला! जे.ई. बिक्कर सिंह पर ₹12.25 लाख की हेराफेरी का केस दर्ज सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में बीती रात लगी भीषण आग! AC, फ्रिज व फर्नीचर जलकर राख; लाखों का नुक...
मनोरंजन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाया था विवादित वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली एक बड़ी मुश्किल में फंस गईं हैं. शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने गुरुग्राम से शर्मिष्ठा को अरेस्ट कर लिया. ऑपरेशन सिंदूर का पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. हर जगह भारत के एक्शन की तारीफ हो रही है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी कॉमेंट्स सामने आए, जो केवल द्वेष फैला रहे थे. ऐसा ही एक कॉमेंट शर्मिष्ठा पनोली ने भी किया था.

कोलकाता पुलिस ने पुणे की लॉ की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस ने लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

वीडियो में की थी विवादित टिप्पणी

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक खास धार्मिक समुदाय के लिए अपमानजनक टिप्पणियां थीं. पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर पर बनाए गए वीडियो, जो कि अब डिलीट हो चुका है, उसमें उनके कॉमेंट में खास धर्म को लेकर टिप्पणी की गई थी. इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. इसके बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ कोलकाता में एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया है.

बॉलीवुड सितारों को किया था टार्गेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मिष्ठा ने बताया कि इस शिकायत के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना कर पड़ रहा था. शर्मिष्ठा को रेप थ्रेट्स मिल रही थीं. इसके बाद शर्मिष्ठा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने वीडियो पर माफी भी मांगी थी और अपना वो वीडियो डिलीट भी कर दिया था. हालांकि, विवाद नहीं थमा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. शर्मिष्ठा ने अपने वायरल वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स को टार्गेट किया था. उन्होंने कुछ सेलेब्स को लिए कहा था कि वो अपनी फिल्मों में देश के लिए मर मिटने की बातें करते हैं, लेकिन जब वाकई देश को जरूरत पड़ती है तो गायब हो जाते हैं.

Related Articles

Back to top button