ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मनोरंजन

ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी, कोर्ट की सलाह के बाद भी कमल हासन ने नहीं मांगी माफी

साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. एक्टर की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसी बीच वे कन्नड़ भाषा को लेकर विवादस्पद बयान देकर फंस गए हैं. हाई कोर्ट से फटकार लगने के बाद भी कमल हासन ने मांफी मांगने से इनकार कर दिया. वहीं अब कर्नाटक में उनकी फिल्म पर लगा बैन नहीं हटेगा और ये फिल्म फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी. कन्नड़ हाई कोर्ट ने मामले को 10 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है. इससे ये तो साफ है कि आने वाले एक हफ्ते तक ये फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी. लेकिन देश के अन्य राज्यों में और दुनियाभर में ये रिलीज होगी. ये एक पैन इंडिया फिल्म है.

KFCC के विरोध और धमकी के बाद कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने अपील की थी कि उनकी फिल्म की रिलीज के दौरान सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाना चाहिए. लेकिन कोर्ट ने उल्टा कमल हासन को कन्नड़ भाषा को लेकर किए गए उनके बयान की वजह से उन्हें माफी मांगने की सलाह दी थी. लेकिन कमल हासन ने अपने नए बयान में माफी नहीं मांगी है. इससे ये साफ हो गया है कि उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया जाएगा. आइये जानते हैं कि कमल हासन ने अपने बयान में क्या कहा.

कमल हासन ने क्या कहा?

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने ठग लाइफ फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऑडियो लॉन्च इवेंट में कह दिया था कि कन्नड़ भाषा तमिल से ही निकली है. इसके बाद से ही उनका जमकर विरोध हो रहा है. अब कमल हासन ने अपनी सफाई में KFCC को लिखे पत्र में मंगलवार को कहा- ”मुझे दुख है कि ठग लाइफ ऑडियो लॉन्च पर मेरे बयान को गलत समझा गया और संदर्भ से अलग पेश किया गया. जबकी ये बयान दिग्गज डॉ. राजकुमार के परिवार विशेष रूप से शिव राजकुमार के प्रति वास्तविक स्नेह से कहा गया था.

कमल ने आगे कहा- ”मेरा आशय केवल ये बताना था कि हम सब एक हैं और एक ही (भाषाई) परिवार से हैं. मेरा आशय कन्नड़ भाषा को कमतर आंकना नहीं था. कन्नड़ भाषा की समृद्ध विरासत पर कोई विवाद या बहस नहीं है. उन्होंने कहा कि वो ये पत्र कर्नाटक के लोगों के प्रति गहरे सम्मान के साथ लिख रहे हैं.

कब रिलीज हो रही फिल्म?

ठग लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है. जबकी ये फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. फिल्म में कमल हासन का लीड रोल है. इसके अलावा फिल्म में तृषा कृष्णन उनके अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है. कमल हासन अपनी पिछली फिल्म से खास कमाल नहीं कर सके थे लेकिन ऐसी उम्मीद है कि वे अपनी इस फिल्म से जरूर बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे.

Related Articles

Back to top button