ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

‘जिम में मुस्लिम ट्रेनर नहीं…’, भोपाल में दारोगा जी ने दी वार्निंग, अब खुद नप गए; किए गए लाइन हाजिर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर की एक जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो एक सब-इंस्पेक्टर का है. सब-इंस्पेक्टर ने जिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने नसीहत देते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सब-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई. उनको फिल्ड ड्यूटी से हटा दिया गया. सब-इंस्पेक्टर का नाम दिनेश शर्मा है.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया है. उन्होंने भोपाल में कथित तौर पर एक जिम मालिक से मुसलमानों को जिम में प्रवेश की अनुमति नहीं देने के लिए कहा था. सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई. दरअसल, जो वीडियो वायल हुआ, उसमें दिनेश शर्मा को विवादास्पद टिप्पणी करते देखा और सुना जा सकता है.

जिम मालिक से सब इंस्पेक्टर ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने जिम मालिक को निर्देश दिया कि कोई भी मुस्लिम यहां ट्रेनिंग लेने या देने के लिए नहीं आएगा. मैं आपको यह स्पष्ट रूप से बता रहा हूं. पुलिस के अनुसार, बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में स्थित जिम का दौरा किया था और वहां पर मुस्लिम ट्रेनरों की उपस्थिति पर सवाल उठाए थे. इसके बाद वहां तनाव कम करने के लिए पुलिस बुलाई गई.

BJP सांसद आलोक शर्मा ने कही ये बात

एक अधिकारी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद सोमवार को दिनेश शर्मा को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया. ऐसी किसी भी बयानबाजी की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो समुदायों के बीच तनाव पैदा करता हो. वहीं घटना के बाद भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि ऐसे जिमों की सूची तैयार की जा रही है, जहां मुस्लिम ट्रेनर हैं.

Related Articles

Back to top button