ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
व्यापार

Liquor लॉटरी का Booze डोज, यूपी में 6 साल में दोगुना हुआ शराब का रेवेन्यू

उत्तर प्रदेश में शराब से होने वाली आय में बीते चार सालों में 40% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, और इसका श्रेय जाता है राज्य सरकार की नई ऑनलाइन शराब लॉटरी व्यवस्था को. इस व्यवस्था के तहत 27,308 शराब दुकानों के लाइसेंस के लिए 4 लाख से अधिक आवेदनों की बाढ़ आ गई. साथ ही, कंपोजिट दुकानों की शुरुआत ने राजस्व बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई, जहां बीयर और स्कॉच जैसी सभी कैटेगरी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं.

लॉटरी सिस्टम ने कराई बंपर कमाई

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में शराब से मिलने वाला राजस्व ₹51,000 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि 2018-19 में यह ₹23,927 करोड़ था. यह लगभग दोगुनी बढ़ोतरी है. इसका कारण है नई आबकारी नीति, जिसे 2024 में लागू किया गया था.

नई दुकानें, नया सिस्टम

लॉटरी के तहत देशी शराब, कंपोजिट दुकानें, भांग की दुकानें और मॉडल दुकानें (जहां बैठने की व्यवस्था भी होती है) आवंटित की गईं. मार्च-अप्रैल 2024 के दौरान हुई इस लॉटरी में 4,18,111 आवेदन आए.

इनमें सबसे अधिक रुचि कंपोजिट दुकानों में देखी गई, जिनमें बीयर और IMFL दोनों मिलती हैं. जैसे ग्रेटर नोएडा की एक दुकान के लिए 265 लोगों ने आवेदन किया.

सरकार को केवल प्रोसेसिंग फीस के जरिए ₹2,000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिला.

  • देशी शराब दुकान: ₹40,000
  • कंपोजिट दुकान: ₹55,000
  • भांग की दुकान: ₹25,000
  • मॉडल दुकान: ₹60,000

बिहार से भी बढ़ी बिक्री

बिहार में शराबबंदी के चलते कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, चंदौली और सोनभद्र जैसे यूपी के सीमावर्ती जिलों में शराब की बिक्री में तीन गुना तक उछाल आया है. लोग नाव, ट्रेन और बस से यूपी आकर शराब खरीदते हैं. सरकार की स्मार्ट नीतियों और डिजिटल लॉटरी सिस्टम की बदौलत उत्तर प्रदेश न केवल शराब बिक्री में सबसे आगे है, बल्कि इससे राज्य की आय में भी बड़ा इजाफा हुआ है. शराब अब केवल एक व्यापार नहीं, सरकार के खजाने को भरने वाला सबसे प्रभावी ज़रिया बन चुका है.

Related Articles

Back to top button