ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

दिल्ली में नहीं रहेगा कोई भूखा, रोज 2 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोरोना वायरस के 100 मामले भी सामने आते हैं तो भी हालात से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि डॉ़ एस के सरीन की अध्यक्षता में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें हर दिन कोरोना वायरस के 100, 500 और 1000 तक मरीजों से जुड़ी स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

PunjabKesari

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम कमियों को दूर कर रहे हैं और हर दिन कोरोना वायरस के 1000 तक के मामलों की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले कम होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते भी हैं तो उनकी सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 39 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में करीब दो लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है और शनिवार से चार लाख लोगों को भोजन दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि 224 रैन बसेरों के अलावा 325 सरकारी स्कूलों में भी गरीब और बेघर लोगों को दोपहर तथा रात का भोजन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अपीलों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यहां रह रहे अन्य राज्यों के लोगों का भी ध्यान रखेगी।

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button