ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

रेस्टोरेंट में ऑर्डर पर बवाल, भड़के बिजली विभाग के GM, बाहर निकलते ही कटवा दी लाइट; विदिशा में अफसर पर लगे ऐसे आरोप

मध्य प्रदेश के विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम ने ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी. ऐसे आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट संचालक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, जीएम सरकारी गाड़ी में बीयर पीते हुए बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे. रेस्टोरेंट के बंद करने का समय हो रहा था इसलिए उन्हें रेस्टोरेंट स्टाफ ने एक बार में ही ऑर्डर देने के लिए कहा था. इस बात से गुस्साए जीएम ने स्टाफ को धमकाते हुए रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी.

विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी में बैठकर बीयर पीते हुए भोपाल-सागर बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे. यहां आकर उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो स्टाफ बोला कि किचन बंद करने का समय हो रहा है. इसलिए आपको जो भी ऑर्डर करना है एक बार में ही दे दिजिए. इसी बात को लेकर जीएम ने धमकाते हुए कहा कि जब हम चाहेंगे तब तक बैठेंगे. इसके बाद उनकी स्टाफ से बहसबाजी होने लगी.

रात 12 बजे जीएम नशे में पहुंचे रेस्टोरेंट

इसके बाद उन्होंने कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी. जीएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए तकनीकी कारणों के बाद बिजली काटने की बात कही गई है. घटना की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट संचालक विनीत दांगी ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी से उनके रेस्टोरेंट पहुंचे. इस दौरान वह काफी नशे में थे और वह हाथ बीयर की केन लेकर गाड़ी से नीचे उतरे.

ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद

स्टाफ ने रेस्टोरेंट बंद होने की बात कहते हुए एक बार में ही ऑर्डर देने की बात कही थी, जिससे वह काफी भड़क गए. इसके बाद उन्होंने स्टाफ को धमकाते हुए कहा कि जब तक चाहेंगे तब तक बैठेंगे. होटल मालिकों को समझा दो, नहीं तो हम समझा देंगे. इसके बाद जब विनीत ने नशे की हालत में भोजन देने से मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए रेस्टोरेंट के बाहर निकल गए और फिर कुछ ही मिनट में होटल की रेस्टोरेंट की बिजली कट गई.

’10 मिनट बाद आ गई थी बिजली’

इसके बाद होटल संचालकों बिजली कटने की शिकायत लाइनमैन से की, जिसके बाद रात 12:30 बजे बिजली बाहल की. इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए जीएम ने बताया कि किसी की लाइट नहीं काटी गई थी. होटल से निकलते समय मैंने देखा कि ट्रांसफार्मर की बुशिंग लाल हो रही थी, जिससे नुकसान होने की आशंका थी. इसलिए मैंने फोर्स वाहन को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर चेक करवाया और फिर 10 मिनट में ही बिजली आ गई थी.

Related Articles

Back to top button