ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में Monsoon को लेकर आई बड़ी Update, मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

चंडीगढ़ः मई के पूरे महीने और फिर जून के पहले हफ्ते बारिश से राहत के बाद अब पहली बार इस सीजन में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। हवाओं का पैट्रन ऐसा है कि आने वाले कुछ और दिनों तक गर्मी से रातों में भी सुकून नहीं मिलने वाला है।

आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ौतरी के बीच पारा 43 डिग्री पार कर सकता है। चंडीगढ़ समेत आसपास के एरिया में लू चल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में 40 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार में तेज हवाएं चलेंगी।

मानसून 13 जून के बाद होगा सक्रिय
इस बार देश में 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी और दक्षिण भारत को कवर करते हुए मध्य महाराष्ट्र तक पहुंच चुका था,लेकिन 2 जून के बाद मानसून में भी ब्रेक आया है। इस ठहराव के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 13 जून के आसपास मानसून दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगेगा। मानसून सामान्य तरीके से बढ़ता है तो 25 जून के आसपास प्री मानसून से बारिश शुरू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button