ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

कर्फ्यू में गर्भवती पत्नी को थाने लेकर पहुंचा पति, बोला-‘ कई दिन से नहीं मिल रही रोटी और दवा’

खन्ना: पिछले 5 दिन से लगे हुए कर्फ्यू के चलते जहां रोजमर्रा के सामानों को खरीदने में दिक्कत आ रही है वहीं गरीब तथा रोज कमा कर खाने वाले परिवारों का बहुत बुरा हाल है। इसी तरह का एक वाक्या सामने आया जब स्थानीय नाभा कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार को कोई काम न मिलने के चलते तथा कर्फ्यू लगा होने की वजह से कई दिनों से भोजन नहीं मिला तो परिवार द्वारा जब खन्ना के पुलिस स्टेशन में संपर्क किया गया तो पुलिस तथा स्थानीय मंदिर संस्था ने परिवार को जहां भोजन उपलब्ध करवाया वहीं परिवार की एक

महिला जोकि 7 महीने से गर्भवती थी, के टैस्ट करवाते हुए उसको जरूरी दवाइयांं भी मुहैया करवाईं।
इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति पुराना बाजार के चेयरमैन वेद प्रकाश ने बताया कि कर्फ्यू के चलते जहां कई लोग काम न मिलने की वजह से बेरोजगार बैठे हैं तथा इस समय उनको खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। इसी तरह आज स्थानीय नाभा कॉलोनी निवासी एक परिवार जिसका मुखिया आसिफ इकबाल एवं उसकी पत्नी आरिफ जोकि 7 माह की गर्भवती है द्वारा पिछले 3 दिनों से कुछ काम तथा भोजन न होने के चलते स्थानीय पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनको हनुमान मंदिर पुराना बाजार में भेजते हुए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जहां उनको भोजन तथा आर्थिक मदद दिलवाई वहीं मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा महिला का टैस्ट करवाते हुए उसको दवाई भी लेकर दी गई।

मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे की भी भूख के चलते पल्स रेट कम हो गई थी जिसको आनन-फानन की स्थिति में सिविल अस्पताल में लाते हुए बच्चों की माहिर डॉक्टर मुक्ता गॉड से उसकी जांच करवाई गई तथा सिविल अस्पताल के ही डॉक्टर गुलशन कुमार ने उसकी स्कैन करने के बाद उसको जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाईं। इसके चलते अब महिला तथा उसके बच्चे की हालत स्थिर है। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर के सरपरस्त विनोद दत्त, चेयरमैन वेद प्रकाश, शमिंद्र मिंटू तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा यह फैसला लिया गया कि इस आपदा की घड़ी में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक इनको तथा ऐसे अन्य परिवारों को मंदिर कमेटी की तरफ से फल, दवाइयां, दूध आदि उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. हरप्रीत सिंह तथा एस.पी. जगविंदर सिंह चीमा द्वारा भी परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया गया।

Related Articles

Back to top button