ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव से मिले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष, MSP पर मूंग-उड़द की खरीद के लिए जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने मुलाकात की. उन्होंने राज्य सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करने के निर्णय का स्वागत किया. इसके लिए उन्होंने सीएम यादव का आभार जताया

इस दौरान भारतीय किसान संघ के महेश चौधरी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव का भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जून से मूंग खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री की किसानों के प्रति संवेदनशीलता की तारीफ की और आभार जताया.

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला

दरअसल किसानों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग और उड़द खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य में 19 जून से मूंग और उड़द की खरीदी के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा. राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है.

किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास

राज्य सरकार के इस कदम से हरदा, रायसेन, बैतूल, सीहोर और नरसिहपुर जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. राज्य में एमएसपी पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीकरण शुरू होगा. इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से चर्चा हुई है. एमएसपी पर मूंग न खरीदे जाने से किसान परेशान थे.

किसानों को मिलेगा राहत

कृषि उपज मंडी में किसान मूंग और उड़द बेचने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं, लेकिन व्यापारी बेहद कम दाम ही देना चाहते हैं. ऐसे में ज्यादातर किसान अपनी फसल बेचने से कतरा रहे थे. इस वजह से किसान सरकार से मूंग और उड़द पर एमएसपी पर खरीदने का अनुरोध कर रहे थे. इसके लिए कई जिलों में किसानों प्रदर्शन भी किया था. वर्तमान में मूंग और उड़द मात्र 3000 रुपस प्रति क्विंटल की दर पर बिक रही है, जो एमएसपी से काफी कम है. अब एमएसपी पर मूंग और उड़द बिकने से किसानों को अच्छा फायदा मिल सकेगा.

Related Articles

Back to top button