ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
पंजाब

Ludhiana में मची हाहाकार, तड़प रहे होलसेल सब्जी मंडी के कारोबारी…

लुधियाना : एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार बहादर के रोड स्थित होलसेल सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और इस गंभीर मामले में पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी एवं चेयरमैन मार्कीट कमेटी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।

सब्जी मंडी में बिजली की समस्या से जूझ रहे आढ़ती 45 डिग्री सैल्सियस की आग बरसा रही भयानक गर्मी में बिना बिजली, बिना पानी और गंदगी भरे माहौल में कारोबार करने को मजबूर हैं। फ्रूट मंडी में लगे बिजली का ट्रांसफार्मर को भयानक आग लगने के कारण हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद आढ़ती भाईचारे ने मिट्टी डालकर आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया।

लुधियाना फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि मंडी में पिछले करीब 3 दिनों से बिजली बंद पड़ी हुई है और मामले संबंधी मार्कीट कमेटी अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। वही मंडी में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण शौचालय में गंदगी फैली हुई है जो कि भयानक बीमारियों के फैलने का संकेत है। इलैक्ट्रॉनिक तोल कांटे तक भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

पावरकॉम विभाग के एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया कि मंडी परिसर में बिजली की सप्लाई व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी मार्कीट कमेटी पर है । विभाग द्वारा मंडी के मुख्य गेट तक बिजली की सप्लाई पहुंचाई जाती है।

Related Articles

Back to top button