ब्रेकिंग
: पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्... मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू जालंधर के अलास्का चौक पर दर्दनाक हादसा: करतार बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा ... इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं
देश

वुहान से लौटे छात्र ने संझा किया अपना अनुभव, जान बचाने के लिए पीएम मोदी को कहा-‘थैंक्स यू’

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर मोदी सरकार काफी गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शीर्ष नेता दिग्गज नेता इस महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं। इस संकट के बीच पीएम ने चीन के वुहान शहर से पिछले दिनों लौटे कश्मीरी छात्र से बातचीत कर उसका अनुभव जाना।

कश्मीर के बनिहाल के रहने वाले निजामुर रहमान ने वुहान में 60 अन्य कश्मीरी छात्र के साथ मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। उसने भारत सरकार और पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समय रहते उनको और उनके मित्रों को वुहान शहर से सुरक्षित निकाल लिया गया। रहमान ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए लॉकडाउन बेहद जरूरी है। इसके जरिये ही इस बीमारी के संक्रमण को रोका जा सकता है।

पीएम मोदी ने निजाम से कहा कि वह चूंकि मेडिकल की पढ़ाई करते हैं तो ऐसे में लोगों को लॉक डाउन के महत्व के बारे में बताएं और समझाएं। तो छात्र ने बताया कि 14 दिन अलग थलग रहने के दौरान उन्हें कोई समस्या नही हुई, उन्हें अच्छा खाना दिया गया, खेलने को गेम्स दिए गए। इसलिए जो लोग क्वारनटाइन के दौरान रहते हैं वो भयभीत न हों।

इससे पहले मोदी ने समाज के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाराणसी के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इनमें मेडिकल इक्विपमेंट और मेडिसिन मैन्यूफैक्चिरिंग इंडस्ट्री, पैरामेडिकल, ​प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल रहे. उन्होंने लोगों फीडबैक और सजेशन लिए, जिससे इस संकट के दौर में उनका भरोसा बढ़े।

Related Articles

Back to top button