ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में रोक लगाने की याचि... गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस... लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला ... थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च... स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कट... मंगलवार को करें हनुमान जी के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जप; दूर होंगे रोग, दोष और भय, मिलेगी सुख-समृद्धि नाश्ते की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं 'बैड कोलेस्ट्रॉल'! कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए दिल को सेहतमंद रखने क...
मध्यप्रदेश

मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाने के बाद तुरंत रोक ली थी कार

मंदसौर। देश भर में चर्चित रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अश्लील कांड में भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों ने धाकड़ से 25 हजार रुपये वसूले थे।

शनिवार को पुलिस ने आरोपित बनेसिंह चौहान निवासी सातलखेड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। बनेसिंह ने अपने साथियों कमलेश मेघवाल निवासी रतनपुरा, सांवरलाल माली निवासी ओसरना, अजय मीणा निवासी भगवानपुरा तीनों थाना भानपुरा, रोहित नागर निवासी सुनेल जिला झालावाड़ (राजस्थान) का नाम बताया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन, पांच मोबाइल फोन तथा 10000 रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह है मामला

भानपुरा थाना प्रभारी आरसी दांगी के अनुसार मनोहरलाल धाकड़ निवासी बनी ने बताया था कि 13 मई को कार (एमपी 14-सीसी 4782) से सुबह 10 बजे घूमने के लिए मंदसौर से नारायणगढ़, रामपुरा, भानपुरा गया था। फिर करीब रात करीब आठ बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस वालों ने मेरा आपत्तिजनक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में से मोबाइल में बना लिया।

थोड़े समय बाद जब आगे जा रहा था, तभी मेरी कार को क्रास करते हुए एक्सप्रेस वे की 1033 एंबुलेंस आगे लगा दी। गाड़ी में से उतरे चार व्यक्ति बोले कि तुमने अश्शील कांड किया है, उसका वीडियो बनाया है। बनेसिंह ने वीडियो बताकर 50 हजार रुपये की मांग की।

मैंने बोला कि मेरे पास अभी रुपये नहीं हैं। किसी काम के 20 हजार रुपये पड़े थे, जो बनेसिंह को दे दिए। वह बोला कि काम नहीं बनेगा। अगर और रुपये नहीं दिए तो जान पर बन आएगी, फिर बनेसिंह द्वारा दिए मोबाइल नंबर पर फोन-पे से पांच हजार रुपये दिए।

Related Articles

Back to top button