ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
पंजाब

पंजाब में आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौ/त, खेत में चला रहा था ट्रैक्टर

कोट इसे खां : कोट ईसे खां के निकट दौलेवाला मायर गांव में कल देर शाम हुई बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की दुखद मौत हो गई। मौके पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार दौलेवाला मायर निवासी किसान चैन सिंह उम्र 42 वर्ष पर उस समय बिजली गिरने से मौत हो गई जब वह देर शाम ट्रैक्टर लेकर खेत में काम कर रहा था। मृतक किसान के 2 बेटियां व 2 बेटे है।

बता दें कि मृतक किसान चैन सिंह के पिता भी पिछले काफी समय से लकवा के कारण बिस्तर पर हैं तथा माता की भी मौत हो चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक चैन सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया गया।

इसमें हजारों की संख्या में दोस्त, रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन बी.के.यू. (राजेवाल) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह दौलेवाला ने पंजाब सरकार से परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की तथा कहा कि परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

Related Articles

Back to top button