ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

29 साल पहले आई वो फिल्म, जिसके बाद होने लगी अक्षय-रेखा के अफेयर की चर्चा, फिल्म ने पैसा भी खूब छापा

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार के लव अफेयर के किस्से कई एक्ट्रेसेस के साथ चर्चा में रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर ने बटोरी, ऐसा इसलिए क्योंकि रेखा अक्षय से उम्र में काफी बड़ी हैं. हालांकि, रेखा और अक्षय के बीच अफेयर था इसपर कभी दोनों ने कुछ नहीं कहा और ना ही इसे सच साबित किया जा सका. बताया जाता है कि इनका अफेयर फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी की शूटिंग पर शुरू हुआ था. इसी फिल्म में दोनों के बीच कुछ रोमांटिक सीन भी दिखाए गए, जिसने सनसनी फैला दी थी.

14 जून 1996 को रिलीज हुई फिल्म खतरों के खिलाड़ी में अक्षय कुमार और रेखा ही लीड रोल में थे. वहीं फिल्म में अंडर टेकर के डुप्लीकेट को भी दिखाया गया था. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसने अपनी लागत से चार गुना ज्यादा कमाई की थी. फिल्म का कलेक्शन कितना था, इसे किस ओटीटी पर देख सकते हैं और इसमें रेखा-अक्षय कुमार के अलावा कौन-कौन था, आइए जानते हैं.

‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ का कलेक्शन कितना था?

उमेश मेहरा के डायरेक्शन में बनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी को केशु रामसे ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अनु मलिक का म्यूजिक डायरेक्शन था, जिसने लोगों को खूब एंटरटेन किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा के अलावा रवीना टंडन, इंदर कुमार, गुलशन ग्रोवर, ब्रियन ली, देवेन वर्मा, बर्खा मदान और टीकू तलसानिया जैसे कालाकरों ने भी अहम किरदार निभाए थे. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी का बजट 6.50 करोड़ था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.15 करोड़ था. इस फिल्म का वर्डिक्ट सुपरहिट साबित हुआ था.

‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ को किस ओटीटी पर देख सकते हैं?

इस फिल्म में 7 गाने थे, लेकिन ‘तू कौन है तेरा नाम क्या’, ‘आज मेरी जिंदगी में’, ‘मां शेरावालिये’, ‘इतना मुझे पता है’ जैसे गाने सुपरहिट रहे. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें अक्षय मल्होत्रा (अक्षय कुमार) अपने छोटे भाई अजय मल्होत्रा (इंदर कुमार) को पढ़ने के लिए उसके दोस्तों के साथ विदेश भेजता है. उसे पढ़ाने के लिए वो दिन-रात काम करता है लेकिन एक दिन अचानक उसे पता चलता है कि उसका भाई कहीं गायब हो गया है.

वो उसे ढूंढने वहां जाता है और इस काम के लिए वो महिला गैंगस्टर माया (रेखा) की गैंग में शामिल हो जाता है. उसी दौरान उसे माया की बहन प्रिया (रवीना टंडन) से प्यार हो जाता है जबकि माया भी अक्षय से ही प्यार करती है. फिल्म में अक्षय अपने भाई अजय को कैसे ढूंढता है और प्रेम कहानी क्या मोड़ लेती है इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए. इसे आप जी5 पर सब्सक्रिप्शन लेने के बाद देख सकते हैं.

Related Articles

Back to top button