ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

कोरोना से लड़ने को Indian Railway तैयार, ट्रेन की बोगियों में तैयार किए आइसोलेशन वार्ड

कोरोना वायरस (coronavirus) को देश में फैलने से रोकने के लिए तमाम उपाय भी किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सरकार नए तरीके अपनाने पर विचार कर रही है। इसी बीच रेल मंत्रालय ने भी बड़ा कदम उठाते हुए ट्रेन के डिब्बों को कोरोना आइसोलेशन सेंटर बनाने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे कोच को आइसोलेशन सेंटर बनाने की रुपरेखा तैयार हो गई है। इन ट्रेन कोचों में संक्रमण के संदिग्ध लोगों को क्वारेंटाइन के लिए रखा जाएगा। यहां उनके लिए दवाइयां और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। मरीजों के लिए केबिन बनाने के लिए एक तरफ की मीडिल बर्थ को हटा दिया गया है और मरीज के बर्थ के सामने वाली तीनों बर्थ को हटा दिया गया है। सीट पर चढ़ने के लिए लगाई गई सीढ़ियों को भी हटा दिया गया है। आइसोलेश कोच तैयार करने के लिए बाथरूम और अन्य हिस्सों में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे ने शनिवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में अमल में लाई जा सकने वाली अच्छी पहलों को अंतिम रूप देने के बाद प्रत्येक रेलवे मंडल हर हफ्ते 10 कोच की एक रेक का निर्माण करेगा। उसके बाद हम आतंरिक इलाकों या जिस भी क्षेत्र को कोच की जरूरत होगी, वहां सेवा देंगे।’

वहीं इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी  ट्वीट कर बताया कि कोरोना वॉयरस के खिलाफ इस लड़ाई में रेलवे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहा है। पूरे देश में खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा है। रेलवे राज्य सरकारों के साथ लगातार सम्पर्क बनाए हुए है और ये सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि जहां भी खाद्य आपूर्ति की ज़रूरत हो वहां विशेष मालगाड़ी से सामान भेजा जा सके।

Related Articles

Back to top button