ब्रेकिंग
महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर... दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त...
देश

आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में BSF ऑफिसर निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन में रखे गए 50 जवान

देश में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मध्य प्रदेश में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद 50 जवानों को क्वारनटीन किया गया है। राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है,इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्वालियर के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार पिपरौलिया ने बताया कि शनिवार को बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 57 वर्षीय एक अफसर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद अधिकारी के संपर्क में आने वाले सभी 50 अधिकारियों और जवानों को क्वारनटीन कर दिया गया है। बीएसएफ के डॉक्टर इन जवानों की सेहत की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार ऑफिसर की पत्नी लंदन से लौटी है। माना जा रहा है कि इस ऑफिसर को संक्रमण अपनी पत्नी से ही हुआ है। यह अफसर 15 से 19 मार्च के बीच एडीजी, आईजी रैंक के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुका है। ऐसे में जानकारी ली जा रही है कि वह अफसर और परिजन कितने लोगों के संपर्क में आए।

Related Articles

Back to top button