ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
दिल्ली/NCR

बटला हाउस में बैरिकेडिंग से हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने की मैपिंग, कोर्ट के स्टे से राहत

राजधानी दिल्ली के बटला हाउस इलाके में मंगलवार देर शाम को दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाने के बाद हड़कंप मच गया. लोगों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा डिमोलिशन की आशंका सताने लगी. हालांकि आज बुधवार सुबह यहां पर डिमोलिशन नहीं हुआ. लेकिन स्थानीय पुलिस ने मुरादी रोड पर डीडीए की ओर से मार्किंग किए गए मकानों और सड़क की मैपिंग कर डाली.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुल 52 मकानों पर DDA ने नोटिस चस्पा किया था. उनमें से 46 लोगों को कोर्ट से स्टे मिल चुका है. अब महज 6 घर ही बचे हैं और उन्हें भी जल्द ही स्टे मिल जाएगा. बावजूद इसके दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाई जा रही है. इससे लोग दहशत में जी रहे हैं.

‘मकान बन रहा था तब DDA कहां था’

लोगों का कहना है कि नोटिस को देखते हुए कई मकान और दुकान खाली हो चुके हैं. लेकिन वो कहीं नहीं जाएंगे क्योंकि बहुत सालों से इस जगह पर रहते आए हैं. लोगों ने अपना सब कुछ मकान में लगा दिया. जब मकान बन रहे थे तब DDA कहां था. जमीन कहां तक है खुद DDA को ही नहीं पता. कोर्ट पर भरोसा जताते हुए लोगों का कहना है कि हमें कोर्ट पर पूरा यकीन है कि वहां से न्याय मिलेगा और हमारे घर बच जाएंगे.

इस बीच आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर दावा किया कि आज अल्हम्दुलिल्लाह मुरादी रोड बटला हाउस की 12 प्रॉपर्टी का केस साकेत कोर्ट में लगा था इनके मामलों को लेकर सीनियर वकील कर्नल सिंह पेश हुए. सभी 12 मामलों में साकेत कोर्ट ने 17 जुलाई तक स्टे लगा दिया. अभी तक 44 प्रॉपर्टी पर स्टे ऑर्डर आचुका है, बाकी बचे 7 केस में हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है.

क्या है बटला हाउसा का मामला

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पिछले महीने 26 मई को बटला हाउस के मुरादी रोड पर खसरा नंबर 279 और आसपास के कई मकानों पर नोटिस चस्पा कर सरकारी जमीन को खाली करने के लिए कहा था. इस बीच लोग दिल्ली हाईकोर्ट और साकेत कोर्ट पहुंचे जहां से अलग-अलग याचिकाओं में तकरीबन 40 लोगों को स्टे मिल चुका है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर DDA से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई करेगी. हालांकि इस बीच आज सुबह बटला हाउस में जामिया थाने के SHO पहुंचे थे और मैपिंग कर हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी भी कराई गई. इससे पहले बीती शाम बटला हाउस मुरादी रोड पर बारात घर के पास दिल्ली पुलिस ने एहतियातन बेरिकेड्स लगा दिए थे.

Related Articles

Back to top button