ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
बिहार

शादी में अगुवई करनी पड़ी भारी, दुल्हन वालों ने महिला को बनाया बंधक; दरवाजे नहीं आई थी बारात

बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात नहीं पहुंचने पर लड़की पक्ष की महिलाओं ने अगुआ को बंधक बना लिया. लड़की पक्ष के लोग कहीं ओर बारात का इंतजार करती रही. वहीं, गलतफहमी के कारण बराता कहीं और पहुंच गई थी. घरातियों ने रातभर बारात आने का इंतजार किया, लेकिन बारात नहीं आई. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग अगले दिन थाने पहुंच गए, जहां दोनों ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मामले में सुलझाते हुए पुलिस ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी करवा दी.

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के सिदासपुर गांव में रहने वाले सुशील शर्मा की बेटी कंचन की शादी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव में रहने वाले पंकज शर्मा के साथ सोमवार को तय हुई थी. लड़की की शादी उसके ननिहाल बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर गांव में होने थी. घराती शादी और बारातियों के स्वागत की सभी तैयारियां कर चुके थे. सोमवार की रात अब वह सिर्फ बारात का इंतजार कर रहे थे, जहां देर रात बीत जाने के बाद भी बारात नहीं पहुंची.

अगुआ को बनाया बंधक

लगातार लड़की पक्ष के लोग टकटकी लगाए बारात की इंतजार करते रहे, लेकिन बारात शादी के मंडप नहीं पहुंची. इस दौरान उन्होंने लड़के पक्ष के लोगों से कई बार संपर्क करने की कोशिश. हालांकि, इस दौरान उनका कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद रात में ही लड़की पक्ष की महिलाओं ने अगुआ अनीता शर्मा और लड़के की बहन शोभा देवी घर में बुलाकर बंधक बना लिया और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दुल्हा पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद बारात नहीं आई. इसके बाद पुलिस अगुआ की गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई. लड़की पक्ष के लोग भी मंगलवार सुबह थाने पहुंच गए. पुलिस की कोशिशों के बाद लड़के पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी कराई. इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने कई घंटों तक थाने में ही हाईवोल्टेज ड्रामा किया.

लड़के के पिता ने उमाकांत शर्मा ने बताया कि लड़की का परिवार गरीब होने की वजह से शादी मंदिर मंदिर में होनी तय हुई थी. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बारात को ताजपुर सकरा रेलवे गुमटी पर दुर्गा मंदिर पर पहुंच गई थी, लेकिन लड़की पक्ष के लोग उनका शफुद्दीनपुर स्थित ठाकुरबारी मंदिर में इंतजार कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button