ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

पिता करते थे मैदान साफ, बेटे ने लगाया टेस्ट में तूफानी शतक, सिर्फ इतनी गेंदों में किया कमाल

वो खिलाड़ी जिसके पिता मैदान में सफाई करते थे. वो खिलाड़ी जिसकी मां मंदिर के बाहर फूल बेचा करती थी, अब उसी खिलाड़ी ने गॉल में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगा दिया है. बात हो रही है पाथुम निसंका की जिन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. पाथुम ने इस शतक को सिर्फ 136 गेंदों में पूरा किया, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला. पाथुम निसंका ने टेस्ट करियर में तीसरी सेंचुरी लगाई लेकिन अपनी घरेलू सरजमीं पर ये उनका पहला शतक है.

बांग्लादेश को करारा जवाब

गॉल टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने 495 रन बनाए जिसका जवाब श्रीलंका ने मुंहतोड़ अंदाज में दिया है. हालांकि इस टीम ने पहला विकेट लाहिरु उदारा के तौर पर 47 रन के स्कोर पर गंवा दिया था लेकिन इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल के साथ पाथुम ने शतकीय साझेदारी कर श्रीलंका को संभाल लिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले 83 गेंदों में 50 रन जोड़े और निसांका 88 गेंदों में अर्धशतक तक पहुंचे. निसांका ने अर्धशतक जमाने के बाद खुलकर बैटिंग करते हुए सिर्फ 136 गेंदों में सेंचुरी लगा दी. दूसरी ओर चांडीमल ने भी 99 गेंदों में अपनी हाफसेंचुरी पूरी की. खबर लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाज श्रीलंका के स्कोर को 200 पार पहुंचा चुके थे.

पाथुम निसंका हैं कमाल बल्लेबाज

पाथुम निसंका को श्रीलंका का भविष्य माना जाता है. इस खिलाड़ी ने पिछले साल श्रीलंका के लिए सबसे पहला शतक लगाया था और साल 2025 का पहला शतक भी इसी खिलाड़ी के बल्ले से निकला है. 27 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में हजार रनों का आंकड़ा भी छुआ. ये कारनामा निसंका ने सिर्फ 29 गेंदों में किया है.निसंका सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में भी कमाल हैं. इस खिलाड़ी ने 66 वनडे मैचों में 41 से ज्यादा की औसत से 2508 रन बनाए हैं और वो वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. टी20 में भी निसंका ने लगभग 30 की औसत से 1734 रन ठोके हैं.

Related Articles

Back to top button