ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

मां से कहकर गया कुछ देर में आ रहा हूं, ट्रेन से टकराया 15 साल का छात्र, हुई मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हृदय विदारक घटना में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 15 वर्षीय नाबालिग की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच नगाड़ा कॉलोनी नई बस्ती कुशमौदा क्षेत्र के पास रेलवे लाइन पर हुई है। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र भूरा परिहार के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का निवासी था। प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार हुआ प्रदीप कुछ देर पहले ही अपनी मां से 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था, और कुछ ही देर बाद उसकी मां को उसके रेलवे पटरी पर पड़े होने की हृदय विदारक खबर मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद अधिकारियों ने ट्रेन रोकी और नीचे उतरकर खुद ही वीडियो और फोटोग्राफी करने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी से एक आरपीएफ जवान को भी घटनास्थल पर निगरानी के लिए उतार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे, जिनमें शोभना बंदोपाध्याय जीएम और देवाशीष त्रिपाठी डीआरएम के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है।

दुर्घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक मृतक का परिवार रेलवे पटरी पर बिलखता रहा। कैंट पुलिस को सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और प्रदीप के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि दुर्घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने कोई खास मदद नहीं की और आरपीएफ का जवान कैंट पुलिस के इंतजार में खड़ा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कार्यालय से आए इन अधिकारियों ने दुर्घटना से पहले गुना स्टेशन का निरीक्षण किया था और इसके बाद वे रुठियाई के लिए रवाना हुए थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button