ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

Lockdown के बीच उमर को याद आए नजरबंदी के दिन, बोले- मुझसे सीखें घर में कैसे रहते हैं कैद

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नजरबंदी से छूटने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। व​ह आए दिन ट्वीट के जरिए अपने अनुभव सांझा कर रहे हैं। अब इसी बीच उनका एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह लॉकडाउन में चिंता दूर करने के  कुछ “टिप्स” दे रहे हैं।

24 मार्च को शुरू किए गए इस खास अभियान में उमर ने कहा कि अगर कोई Quarantine और लॉकडाउन में रहने पर सुझाव चाहता है तो इसके लिए मेरे पास महीनों का अनुभव है। उन्होंने लोगों को एक रूटीन बनाने और उस पर कायम रहने की कोशिश करने की सलाह दी है। उमर ने बताया कि हिरासत के दौरान मैंने रूटीन पर कायम रहा जिसने मुझे कुछ करने का उद्देश्य दिया और मैंने लक्ष्यहीन होना महसूस करना बंद कर दिया।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि पांचवा दिन, अब चिंता एक बड़ी समस्या है। मैंने कभी एक बंद जगह में भय महसूस नहीं किया और ना ही ये फील किया कि एक खुले कमरे में फंसा हुआ हूं, लेकिन कई बार मैंने उस तरह महसूस किया जैसे एमआरआई मशीन में डाला गया हो। एक खुली खिड़की के पास गहरी साँसें लेने में ताजी हवा ने वास्तव में मदद की।

उमर के अनुसार वह एक्सरसाइज, एक्सरसाइज, एक्सरसाइज. मैं इस पर ज्यादा जोर नहीं देते हैं। कई सारे मोबाइल एप चिंता या डर से निपटने में मदद करते हैं। वरना सिर्फ कुछ सॉफ्ट म्यूजिक सुनना और गहरी सांसे लेने से भी काफी मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button