ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
पंजाब

शहर के पॉश इलाके में बड़ी वारदात, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बठिंडा : शहर के पॉश इलाके माडल टाउन फेस-1 में वीरवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक एलआईजी फ्लैट में सेंध लगाकर घर से करीब 20 तोला सोना और 50 हज़ार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की यह वारदात तब हुई जब परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुनील कुमार गुप्ता की भांजी की हाल ही में शादी हुई थी। शादी के चलते घर में जेवरात रखे हुए थे, और रेनोवेशन के काम के कारण बड़ी मात्रा में नकदी भी मौजूद थी। रात करीब 12 बजे घर की लाइटें जलती देख सुनील की माता ने उठकर लाइटें बंद कीं, लेकिन करीब दो बजे फिर से लाइटें जली देखी गईं। परिवार को शक हुआ और जब कमरे चेक किए गए तो सामान बिखरा पड़ा था और एक पर्स गायब मिला, जिसमें 20 तोले सोने के गहने और 50 हजार रुपए नकद रखे थे।

परिवार ने तुरंत पीसीआर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और सुबह फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट सैंपल भी लिए। सुनील गुप्ता ने बताया कि दोपहर के समय कबाड़ खरीदने वाले करीब आधा दर्जन युवक घर के बाहर आए थे, जिन्हें घर में घुसकर कबाड़ भी उठवाया गया था। उन्हें शक है कि चोरी में इन्हीं युवकों का हाथ हो सकता है।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि माडल टाउन सहित आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कबाड़ियों पर जताए गए शक की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज़ कर दी है। शहरवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button