ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व
देश

तीन महीनों तक न लें किराया, गरीब नहीं दे पाए तो हम देंगे: केजरीवाल

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। इसके चलते कई लोगों का कामकाज ठप हो गया है। लिहाजा पिछले तीन दिनों से लगातार लोग शहर छोड़कर भाग रहे हैं। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अभी कहीं नहीं जाने की अपील की है।

केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी देशभक्ति अपने घर पर रहना हैं। गीता के 18 अध्याय हैं। कल से मेरी पत्नी ने गीता का पाठ शुरू किया है। अभी 18 दिन बचे हैं। आप भी अपने घर मे गीता पाठ करें। घर से बाहर कतई न निकलें। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मकान मालिकों से भावुक अपील करते हुए तीन महीने तक किराएदारों से रेंट ने लेने की अपील की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से लोग बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और उत्तर प्रदेश को जाना चाहते हैं। उन्होंने चेताया कि अगर भीड़ में शामिल एक भी व्यक्ति को कोरोना हुआ, तो सभी लोग कोरोना की चपेट में आ जाएंगे। भगवान न करे कि कुछ ऐसा हो, लेकिन अगर आप कोरोना के मरीज हो गया और गांव पहुंच गए, तो पूरे गांव को कोरोना हो जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि देश में कोरोना फैल गया, तो कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। सभी लोगों के लिए स्कूलों में इंतज़ाम कर दिए गए हैं। कई स्टेडियम खाली करा दिए हैं, जहां रहने खाने का इंतजाम कर दिया है। दिल्ली सरकार रोजाना चार लाख लोगों को लंच और डिनर करा रही है। इंडस्ट्री और ठेकेदारों से कहा जा रहा कि वो लेबर और कर्मचारी को पूरी सैलरी दें।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के मकान मालिकों से कहा, ‘अगर आप लोग मुझे बेटा मानते हैं, तो किरायदारों से अगले 3 महीने का किराया न लें। किराए को पोस्टपोन कर दो, जो लोग गरीबी की वजह से किराया नहीं दे पाएंगे, उनका किराया सरकार देगी। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी चेताया कि अगर मकान मालिकों ने जबरदस्ती की, तो सरकार सख्त एक्शन लेगी। अर्जुन की आंख की तरह इस समय सिर्फ देश को बचाना है। कोई राजनीति करने की ज़रूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी वाले किसी गाली का जवाब न दें।

Related Articles

Back to top button