ब्रेकिंग
Fatehabad Police Action: भूना में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाता था खेप Narwana Bus Accident: हरियल रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलटी किलोमीटर स्कीम बस, कई घायल WFI Notice to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब, 14 दिन में सौंपेंगी सबूत HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश Lokayukta Trap in Damoh: 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया सचिव, चपरासी को दिए थे पैसे MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल
बिहार

मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग बेडरूम में रोमांस कर रही थी 2 बच्चों की मां, तभी आ धमका पति, ऐसा मचा बवाल कि…

प्यार पर किसी का बस नहीं होता. ये तो कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो जाता है. चाहे आपकी शादी हो गई हो या नहीं. लेकिन कहते हैं न कि प्यार को चाहे जितना भी छिपाओ, इश्क और मुश्क कभी किसी से छिपते नहीं. कभी-कभी तो इसका अंजाम काफी खौफनाक भी हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के पूर्णिया से. यहां मुस्लिम युवक को दो बच्चों की मां से इश्क फरमाना महंगा पड़ गया.

देर रात शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया. वो भी हंसी-खुशी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया. दोनों बंद कमरे में रोमांस कर ही रहे थे कि गर्लफ्रेंड का पति वहां आ धमका. दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख उसका पारा चढ़ गया. तभी गांव के कुछ और लोग भी वहां आ धमके. सभी ने मिलकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड की ऐसी धुनाई की, जिससे वो अधमरी हालत में पहुंच गया. पुलिस दो बार युवक को छुड़ाने पहुंची. लेकिन गांव वाले उनसे भी उलझ पड़े. फिर बाद में भारी पुलिस बल बुलाया गया और बामुश्किल युवक को गांव वालों के चंगुल से आजाद करवाया गया.

तीन साल से चल रहा था अफेयर

मामला के.नगर थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड की है. पुलिस ने बताया- लोटो टोला की की रहने वाली सोनी देवी 35 से चूनापुर के रहने वाले मोहम्मद कुर्बान 32 नाम के मुस्लिम युवक से अफेयर चल रहा था. सोनी पहले से शादीशुदा थी. उसकी शादी 18 साल पहले 42 वर्षीय राजेश ऋषि से हुई थी. महिला की दो बेटियां भी हैं. एक बेटी की तो इसी साल शादी भी होनी है. भरा पूरा परिवार होने के बाद भी महिला अपने पति को धोखा दे रही थी. उसका तीन साल से मुस्लिम युवक कुर्बान से अफेयर चल रहा था. दोनों की मुलाकात बाजार में हुई थी. फिर दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे. लेकिन गुरुवार की रात दोनों को भारी पड़ गई.

पति खेत में गया, प्रेमी घर आया

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बॉयफ्रेंड को फोन करके बताया था कि आज रात पति खेत के मचान पर सोएगा. प्लान के मुताबिक तड़के सुबह प्रेमी युवती से उसके घर मिलने पहुंचा. दोनों चोरी छिपे बंद कमरे में इश्क लड़ा ही रहे थे कि अचानक पति घर पहुंच गया. पति ने रंगेहाथ दोनों को कमरे में पकड़ लिया. शादीशुदा महिला से अफेयर की बात सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने प्रेमी मोहम्मद कुर्बान को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

Related Articles

Back to top button