ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
पंजाब

लुधियाना में रोडवेज कंडक्टर से मारपीट, प्राइवेट बस कारिंदों ने किया हमला

लुधियाना: लुधियाना के बस स्टैंड में फाजिल्का से चंडीगढ़ जाने वाली पंजाब रोडवेज के बस कंडक्टर को प्रवासी यात्रियों की मदद करना महंगा पड़ गया। फाजिल्का से चंडीगढ़ जाने वाली बस में कुछ सवारियां जोकि बरेली जाना चाहती थी, लाचारी में एक बस ड्राइवर की मदद लेकर बस में चढ़ी। कंडक्टर ने अपनी दयालुता दिखाते हुए उन्हें अपनी बस में सवार किया और उन्हें लुधियाना से बरेली जाने के लिए दूसरी बस में चढ़ाने की ज़ुबान दी। कंडक्टर ने यात्रियों को बताया कि वह सिर्फ़ लुधियाना तक जाएगा और उनकी मदद स्वरूप उन्हें दूसरी बस में चढ़ा देगा। जैसे ही कंडक्टर लुधियाना बस स्टैंड में पहुँचा, उसने यात्रियों को दूसरी बस या फिर ट्रेन में चढ़ने की सलाह दी। इस दौरान जब वह बस स्टैंड परिसर से बाहर निकला तो वहाँ पर प्राइवेट बस करिंदे मौजूद थे। उन्होंने कंडक्टर के साथ बेरूखी से वार्तालाप करते हुए कहा कि वह यात्रियों को उनकी बस में चढ़ा दें तो कंडक्टर ने उन्हें कहा कि वह किसी मासूम को गुमराह नहीं करना चाहता क्योंकि उनकी बस दिल्ली जाने वाली थी और सवारियों को बरेली जाना था।

कंडक्टर द्वारा प्राइवेट बस चालकों की बात को ना मानने के कारण वह मारपीट पर उतर आए। जैसे ही उन्होने कंडक्टर का हाथ पकड़ा तो कंडक्टर ने उन्हें अपना हाथ पीछे करने के लिए कहा तो यह बातचीत गरमागरमी के माहौल में बदल गई। कुछ मिनटों में ही 4-5 लोग उस कंडक्टर के ऊपर टूट पड़े जैसे मर्ज़ी वह कंडक्टर अपनी जान बचाकर बस स्टैंड परिसर के अंदर भागा। वहाँ से उसने शोर मचा अपने साथ संगी इकट्ठे किए। जब यह सारी बातचीत के बारे में प्रशासन को बताया गया और रात को मेडिकल करवा शिकायत पुलिस चौकी में करवाई गई तो उसके चलते देर रात होने के कारण पुलिस वालों ने कुछ किया और न ही प्रशासन ने इनकी बात पर ध्यान दिया। जिस कारण रोष प्रदर्शन करते हुए पौने घंटे के लिए बस स्टैंड परिसर को बंद रखा गया जिसके चलते पुलिस कर्मचारियों ने आकर दोनों धीरों को इकट्ठा कर उनका राजीनामा करवाया।

Related Articles

Back to top button