ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
बिहार

एक बीबी ऐसी भी… पति को फंसाने के लिए खुद कट्टा लेकर पहुंची थाने, कहा- हसबैंड से छीनकर लाई हूं सर

बिहार के पटना जिले के एक गांव में रहने वाली महिला अपने पति को फंसाने के लिए तमंचा लेकर थाने पहुंच गई. महिला के हाथ में हथियार देखकर पुलिस हैरान रह गई. उन्होंने तुरंत तमंचा को छुड़ा लिया है. पूछताछ में महिला ने बताया कि यह कट्टा उसके पति का है, जिसे छीन कर वह लाई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. इस दौरान हुए खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई.

पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पति को फंसाने के उद्देश्य से एक महिला देसी कट्टा लेकर थाने पहुंच गई. थाने पहुंची महिला किरण देवी ने बताया कि वह मिल्की गांव की रहने वाली है. आए दिन उसका पति उसे मारता है. हत्या करने के लिए उसने देसी कट्टा भी रखा था. आज वह कट्टे से मुझे मारने का प्रयास कर रहा था कि मैं उसका कट्टा छीनकर सीधे थाने ले आई. इसके बाद महिला ने देसी कट्टा पुलिस को सौंप दिया है.

2 साल पहले थाने में बनाती थी खाना

वहीं, देसी कट्टा बरामद होने पर पुलिस की एक टीम को जांच के लिए मिल्की गांव भेजा गया, जहां मामला कुछ और ही निकला. महिला के पति जागो महतो ने पुलिस को बताया कि वह मजदूर है, उसकी पत्नी 2 साल पहले थाने में खाना बनाने का काम करती थी. तभी से उसके चाल चलन खराब हो गए थे. जिसके बाद वह कभी-कभार पूरी रात घर नहीं आया करती थी. एक से दो दिनों तक घर से गायब रहती थी. इसी बात को पूछने पर उसकी पत्नी किरण देवी उससे झगड़ा करने लगती थी.

पति को पिटती थी महिला

महिला बताती थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी. इसके बाद उसके घर में कुछ असामाजिक लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था. गलत लोगों का घर में आने का विरोध करने पर पत्नी अपने पति को पीटा करती थी. यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव के लोग जान गए थे.पुलिस जब गांव वालों से पूछताछ की तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की. पति जागो महतो ने बताया कि 3-4 दिन से उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा था.दोनों के बीच झगड़ा होने से पत्नी उसे घर में भी घुसने नहीं दे रही थी.

पुलिस की पूछताछ में महिला ने उगला राज

पति दो दिनों से गांव के एक मंदिर में सो रहा था. पति और गांव वालों से पूछताछ के बाद पुलिस महिला को थाने लेकर आ गई. पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बातें उगल दी. महिला ने बताया कि पति के झगड़े से परेशान होकर उसे फसाने के लिए उसने पूरा षडयंत्र रचा था. मामले को लेकर सभ्यागढ़ थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि मामला पहले से ही संदिग्घ था.

पुलिस की जांच में आया कि महिला के घर पुरुष मित्रों का आना जाना था,जिसका विरोध उसका पति किया करता था. पति को जेल भिजवाने के लिए अपने पुरुष मित्र के सहयोग से देशी कट्टा का उपाय कर महिला ने पति को फंसाने की कोशिश की थी. महिला की निशानदेही पर देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की पुलिस कोशिश कर रही है.

Related Articles

Back to top button