ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
पंजाब

पंजाब के वाहन चालकों पर सख्ती, सैंकड़ों के कटे चालान तो कईयों ने…

बठिंडा : शहर में सड़कों को सुरक्षित बनाने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए बठिंडा ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली, जिसके तहत ट्रैफिक प्रभारी अमरीक सिंह सिद्धू के नेतृत्व में 100 से अधिक वाहन बाऊंड किए गए, दूसरी ओर सैकड़ों के चालान किए गए, वहीं तमाम वाहन चालकों को लाखों रुपए का जुर्माना किया गया।

बीते दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिटनैस और ड्राइविंग लाइसैंस के बिना चल रहे दर्जनों ऑटो और ई-रिक्शा को बाऊंड कर लिया गया, जबकि अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में 100 से अधिक ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर और ‘छोटा हाथी’ जैसे हल्के वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है, जो लगातार जारी रहेगा। ट्रैफिक प्रभारी सिद्धू ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी ऑटो चालक वर्दी के बिना वाहन नहीं चला सकेगा और केवल 3 सवारियों तक की ही अनुमति होगी। ओवरलोडिंग पर चालान तय है और नियम तोड़ने वालों के वाहन जब्त कर लिए जाएंगे। भारी भरकम जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।

इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालकों ने अपने रूट बदल लिए, जबकि कुछ ने एहतियातन अपने वाहन घर पर ही खड़े कर दिए। शिकायत मिलने पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले कई ऑटो सीज किए गए हैं, जिनके पास फिटनैस सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसैंस तक नहीं थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में 500 से अधिक चालकों के चालान काटे गए हैं, जबकि 150 से ज्यादा ऑटो बाऊंड किए जा चुके हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी। शहर में लंबे समय से यह आम चलन बन गया था कि तीन सीटर ऑटो में 6 से 7 सवारियों को ठूंसा जाता था। इससे जहां यात्रियों को भारी असुविधा होती थी, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता था। पुलिस ने बताया कि कई ऑटो में अवैध तरीके से अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई थीं, जो पूरी तरह गैरकानूनी हैं। अब ऐसे मामलों में सीधी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक सुधार की दिशा में पुलिस का बड़ा कदम
यह अभियान सिर्फ चालान काटने की कार्रवाई नहीं है, बल्कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर दी जा रही एक कड़ी चेतावनी है। वर्षों से शहर में ऑटो चालकों की मनमानी से परेशान यातायात व्यवस्था को अब नया दिशा देने की शुरूआत हो गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और ऐसे वाहनों की शिकायत तुरंत पुलिस को दें, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। ट्रैफिक सुधार की दिशा में पुलिस का बड़ा कदम है।

Related Articles

Back to top button