ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: अलकनंदा में गिरी बस…19 लोग थे सवार, एक यात्री की मौत, कई लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. बस में 19 यात्री सवार थे. यह घटना परघोलतीर के पास हुई, जहां एक मिनी बस की ट्रक से टक्कर होकर हो गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. वहीं कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने मामले को लेकर बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में 19 लोग सवार थे.

रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही थी बस

रेस्क्यू टीम ने कुछ लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है इनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे और गुरुवार यानी आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे. लेकिन गोचर के पास अचानक बस की ट्रक से टक्कर हो गई और बस नदी में जा गिरी.

ड्राइवर ने हादसे को लकर क्या बताया?

सीएमएस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 8 से 9 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने बताया कि हम लोग केदारनाथ से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे. तभी ट्रक ने हमारी बस में टक्कर मार दी और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. टक्कर लगते बस अनियंत्रित हो गई और नदी में गिर गई.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

वहीं दूसरी तरफ बुधवार रात हुई भारी बारिश के चलते से मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया. सोनप्रयाग शटल पुल के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा-पत्थर और बोल्डर आने के चलते आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया. ऐसे में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षित रुकवाया गया है.

पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 को गुरुवार की सुबह 5 से 8 बजे तक के लिए पूरी तरह से बंद रखा गया था. पुलिस ने बताया था कि एसआरएम कांट्रेक्टर एमटी कंपनी द्वारा पहाड़ी से बोल्डर हटाने का काम किया जाएगा. बोल्डर के हटाए जाने के बाद ही राजमार्ग को शुरू किया जाएगा. इस राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 538 किलोमीटर है. इसका 165 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 373 किमी हिस्सा उत्तराखंड में फैला है.

Related Articles

Back to top button