ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
दिल्ली/NCR

गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है… BJP पर अरविंद केजरीवाल ने फिर साधा निशाना

पंजाब और गुजरात उपचुनाव में मिली सफलता पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जीत का जश्न मनाया. समारोह के मुख्य अतिथि और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जीत के लिए गुजरात-पंजाब की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पंजाब और गुजरात उपचुनाव में जीत के संदेश साफ हैं कि पंजाब में हमारे प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है और गुजरात में बदलाव की बयार चल रही है. गुजरात की जनता ने बदलाव की राजनीति को अपना लिया है.

उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ़ चुनाव की नहीं, भरोसे और उम्मीद की भी है. अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज करने वाले लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा और विसावदर के नव निर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया को बधाई दी. और कहा कि हमें उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा अपनी विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब को तरक्की में और आगे बढ़ाएंगे. वहीं गोपाल इटालिया विधानसभा में जाकर भाजपा की नाक में दम करेंगे.

अच्छे लोग राजनीति में आने चाहिए- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक जमाने में कहा जाता था कि अच्छे लोग राजनीति में नहीं आने चाहिए, क्योंकि राजनीति उनके लिए नहीं है. लेकिन आप ने इस धारणा को तोड़ा है. मैं मानता हूं कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन मेहनत भी करनी चाहिए ताकि जनता उनका साथ दे. संजीव अरोड़ा और गोपाल इटालिया ने मेहनत की और जनता ने इन्हें भारी समर्थन दिया, जो अद्भुत है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जीत का मार्जिन अद्भुत है. पंजाब में दो साल बाद चुनाव हैं. तीन साल से हमारी सरकार चल रही है. अक्सर कहा जाता है कि तीन साल सरकार चलाने के बाद सत्ता विरोधी लहर आ जाती है. लेकिन संजीव अरोड़ा जिस मार्जिन से जीते, उससे लगता है कि सत्ता विरोधी लहर तो छोड़ो, सत्ता समर्थक लहर है.

पंजाब में नशे के खिलाफ जो युद्ध जारी रहेगा-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ जो युद्ध छेड़ा गया है, वह भी एक बड़ी बात है. गांव-गांव से, छोटे-छोटे परिवारों से हमें जो आशीर्वाद मिल रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी तरह गुजरात में भी आप की जीत का मार्जिन पिछली बार के मुकाबले दोगुना-तिगुना है. पिछली बार आप बहुत कम मार्जिन से जीती थी, लेकिन इस बार पिछली बार से तीन गुना ज्यादा बड़े अंतर से जीती. यह दिखाता है कि गुजरात की जनता भाजपा के 30 साल के शासन से त्रस्त हो चुकी है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की यह जीत 2027 के चुनावों का एक संकेत है. यह दिखाता है कि गुजरात की जनता भाजपा से त्रस्त है और अब उनके पास आप के रूप में एक अच्छा विकल्प है. कांग्रेस कोई विकल्प नहीं थी. पिछले चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें मिलीं, जिनमें से 5 विधायक भाजपा में चले गए.

पैसे और सिस्टम के सामने यह जीत बड़ी है- मान

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब सारी पार्टियां, सारा पैसा और सारा सिस्टम एकजुट हो जाए, तब जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने जीत कर दिखाया. “आप” के लोग आम घरों से हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि हम लोकसभा, राज्यसभा, मंत्री या मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचेंगे. चंडीगढ़ के सेक्टर 2 या 4 में रहने वाले लोग आम लोगों को अपने पास नहीं फटकने देते, लेकिन आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को इन ऊंचे स्थानों तक पहुंचाया.

भगवंत मान ने कहा कि कपूरथला हाउस, कपूरथला के राजा का महल था. उन्होंने फरीदकोट हाउस, पटियाला हाउस और नाबा हाउस का भी जिक्र किया, जो राजाओं के महल थे. उन्होंने कहा, आज हम यहां जनता, संविधान और अच्छी सोच की वजह से हैं. हमारी टीम एक परिवार की तरह काम करती है और अरविंद केजरीवाल को परिवार का मुखिया है.

गुजरात का जनादेश साफ है- इटालिया

उधर, नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मैंने यह चुनाव सकारात्मकता और विकास के लिए लड़ा. मैं चाहता हूं कि लुधियाना में वास्तव में बदलाव आए. तीन साल में काफी अच्छे बदलाव आए हैं. आगे भी सिर्फ लुधियाना नहीं, पूरे पंजाब में बदलाव जारी रहेगा. वहीं, विसावदार से नव निर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश को एक नई सोच और नया विचार देने का काम किया है. हम सबकी कॉमन सोच हमारी बुनियादी जरूरतें हैं.

उन्होेंने कहा कि देश की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ कि अरविंद केजरीवाल की सोच ने ऐसी राजनीति पैदा की, जहां न पैसे से सरकार बनती और न सरकार से पैसा बनता, बल्कि जनता सरकार बनाती है और सरकार जनता का काम करती है. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की अगुआई में बदलाव चाहती है. गुजरात का जनादेश साफ है.

Related Articles

Back to top button