ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

KCR का दावा- 9 दिन में तेलंगाना को घोषित कर देंगे कारोना मुक्त

दुनियाभर में आतंक मचा चुके कोरोना वायरस को लेकर तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बड़ा दावा किया है। सीएम की मानें तो 7 अप्रैल तक तेलंगाना कोरोना मुक्त हो जाएगा, बशर्ते अगर कोई नया केस सामने नहीं आता है। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों से तेलंगाना न छोड़ने की  की अपील की है।

केसीआर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तेलंगाना में कोरोनावायरस के 70 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं, 11 लोग ठीक हो चुके हैं जिनको 30 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों से तेलंगाना आए 25,937 लोग सरकार की निगरानी में हैं, इन लोगों का क्वारंटाइन पीरियड 7 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अब राज्य में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आता है तो 7 अप्रैल के बाद तेलंगाना कोरोना मुक्त हो जाएगा।

इसके साथ ही राव ने ये साफ कर दिया है कि मजदूरों को तेलंगाना छोड़कर जाने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार उनकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में काम करने वाले भाई फिर चाहे वो हिंदुस्तान के किसी भी कोने के हों आपकी जिम्मेदारी हमारे पास है। आपको राशन से लेकर हर जरूरत की चीज सप्लाई करना हमारा फर्ज है। केसीआर ने कहा कि आप हमारे राज्य के विकास के लिए यहां आए हैं। इसलिए हम आपको भाई बंधु समझते हैं। आप किसी चीज की चिंता न करें।  आप तेलंगाना में आराम से रह सकते हैं।

हाल ही में केसीआर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में लॉकडाउन लागू करने के लिए सेना बुलानी पड़ी थी, अगर लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे, तो एक ऐसी स्थिति सामने आ सकती है कि हमें चौबीसों घंटे कर्फ्यू लगाकर देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पड़ें. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि ऐसी स्थिति न आने दें।

Related Articles

Back to top button