ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
पंजाब

पंजाब के तरनतारन से AAP विधायक कश्मीर सिंह का निधन, केजरीवाल-मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के तरन तारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को निधन हो गया है. विधायक कश्मीर सिंह ने देर रात अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वो काफी लंबे समय से बीमारियों का सामना कर रहे थे. वो कैंसर से पीड़ित थे.

विधायक कश्मीर सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया. साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी श्रद्धांजलि दी.

भगवंत मान ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएम मान ने लिखा, तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली. सुनकर बेहद दुख हुआ, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे. इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी. उन्होंने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आगे कहा, परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति दें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे.

अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी विधायक के निधन की खबर मिलने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही शोक व्यक्त किया. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने कहा, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के निधन की खबर बेहद दुखद है. प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे.

कौन थे डॉ. कश्मीर सिंह सोहल?

डॉ. कश्मीर सिंह सोहल काफी लंबे से राजनीति में थे. वो न सिर्फ एक सक्रिय विधायक थे, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहते थे. वो अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में जुटे रहते थे. डॉ. सोहल के निधन से आम आदमी पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है. साथ ही सीएम भगवंत मान ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा है, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे.

विधायक के निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. कई नेताओं और संगठनों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button