ब्रेकिंग
Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की आराधना, बरसेगी विशेष कृपा और मिलेगा सुख... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से यूपी-राजस्थान तक जानें मौ... Chittoor Murder Mystery: 'दृश्यम' स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में ... Europe Protests: फ्रांस से इटली तक भड़का जनसैलाब, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; क... Post Office RD vs PPF: हर महीने 10,000 की बचत से कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? जानिए दोनों छोटी बचत योज... IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी क... Gangster Himanshu Bhau Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, एफबीआई ... Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो...
पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या मामले में नया मोड़! हुआ सनसनीखेज खुलासा

बटाला : बटाला के कादियां रोड पर गत रात  गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उनके रिश्तेदार करनवीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

अब इस हत्याकांड में आया नया मोड़
इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बंबीहा गैंग के सदस्यों की ओर से इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने अब मामले की जांच गैंगवार के एंगल से भी शुरू कर दी है। दरअसल, यह पोस्ट गोपी घनश्यामपुर ग्रुप के इंस्टाग्राम पेज पर डाली गई है, जिसमें प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर हरियाणा से संबंध रखते हैं। हालांकि, ‘पंजाब केसरी’ इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button