ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
हरियाणा

बहू के बेडरूम में घुसा ससुर, प्लान था मार डालने का, मगर पहले किया रेप फिर…

हरियाणा के फरीदाबाद में बेहोश बहू से रेप के बाद ससुर ने हैवानियत की. फिर गला घोंटकर उसे मार डाला. बाद में ससुरालियों ने मिलकर बहू के शव को गड्ढे में दफना दिया. दो महीने बाद अब जाकर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है. पति अभी भी फरार है. मामले में जांच जारी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर ने खुलासा किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी. 24 साल की महिला की हत्या की साजिश 15 अप्रैल को रची गई थी. उसका पति और सास भी कथित तौर पर प्लान में शामिल थे. आरोपी ससुर ने खुलासा किया कि प्लान के मुताबिक पीड़िता की सास को उसकी भतीजी की शादी में 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा भेज दिया गया था.

खाने में मिलाई नींद की गोली

21 अप्रैल की रात अरुण ने अपनी पत्नी और बहन काजल के खाने में नींद की गोली मिला दी थी. ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर दोनों अपने अपने रूम में गहरी नींद में सो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- प्लान किया गया था कि ससुर अकेले ही बहू की हत्या करेगा और पति ग्राउंड फ्लोर पर चला गया. ससुर देर रात बहू के कमरे में दाखिल हुआ और दुपट्टे से गला घोंटने की तैयारी कर ली. लेकिन गला घोंटने से पहले उसने बेहोशी की हालत में जा चुकी बहू के साथ रेप भी किया. उसने अपने बेटे और पत्नी को यह बात नहीं बताई.

दो साल पहले हुई थी शादी

थोड़ी देर बाद उसने बेटे को ऊपर बुलाया और दोनों ने शव को उठाकर गली में खोदे गए गड्ढे में डाल दिया. उन्होंने ईंट और पत्थर से इसे भर दिया. उसने पड़ोसियों को बताया कि गड्ढा सीवर के लिए खोदा था. इस मामले में पल्ला पुलिस थाने में ससुर, सास, पति और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महिला का शव दो महीने तक इस गड्ढे में छिपा रहा और वे उसे लापता बताते रहे. महिला की दो साल पहले शादी हुई थी.

Related Articles

Back to top button