ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
पंजाब

पंजाब में भारी से भी भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने पंजाबवासियों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को  रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली),  फतेहगढ़ साहिब,  पटियाला,  पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर
एस.बी.एस. नगर (नवांशहर),  लुधियाना,  संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट,  बरनाला, मानसा, बठिंडा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और इसके साथ ही कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफान की भी संभावनता जताई गई है। 29 जून को संगरूर,  पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, लुधियाना,  बरनाला, मानसा, रूपनगर , एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब  भारी बारिश और बिजली/तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

इसी तरह, 30 जून और 1, 2, 3 जुलाई को भी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें और ज़रूरी सावधानियां बरतें।

Related Articles

Back to top button